Tabu Shocking Statement : तब्बू ने शादी और मर्दों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान? जानिए वायरल सच

Tabu Shocking Statement : तब्बू ने शादी और मर्दों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान? जानिए वायरल सच

तब्बू के नाम से वायरल बयान निकला फर्जी, एक्ट्रेस की टीम ने दी सख्त सफाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू के नाम से जुड़ा एक कथित बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सुर्खियां बटोर ली हैं। दावा किया जा रहा है कि शादी को लेकर पूछे गए एक सवाल पर तब्बू ने बेहद बेबाक और चौंकाने वाला जवाब दिया। इस वायरल दावे में कहा गया कि एक्ट्रेस ने शादी से इनकार करते हुए कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

2024 के इंटरव्यू को गलत संदर्भ में किया गया वायरल

दरअसल, यह मामला साल 2024 का है, जब तब्बू अपनी फिल्म ‘क्रू’ के प्रमोशन में व्यस्त थीं। उस दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने यह जरूर कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही विवादित और अशोभनीय टिप्पणी उन्होंने कभी नहीं की थी। यह बयान पूरी तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

तब्बू की टीम ने बताया फर्जी और मनगढ़ंत खबर

इस पूरे विवाद पर तब्बू की टीम ने स्पष्ट और सख्त प्रतिक्रिया दी है। टीम के अनुसार, एक्ट्रेस ने न तो कभी ऐसा बयान दिया और न ही किसी इंटरव्यू में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है। टीम ने इसे पूरी तरह फर्जी, मनगढ़ंत और भ्रामक खबर बताया है।

गलत खबर हटाने और माफी की मांग

तब्बू की ओर से कुछ न्यूज पोर्टल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस गलत जानकारी को हटाने की मांग की गई है। साथ ही, इस तरह की भ्रामक खबरें फैलाने वालों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात भी कही गई है।

आने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं तब्बू

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में तब्बू ‘क्रू’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आई थीं, जहां एक बार फिर उनकी शानदार अदाकारी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसके अलावा, वह जल्द ही ‘दृश्यम 3’ और तेलुगू फिल्म ‘स्लम डॉग’ में नजर आने वाली हैं। फैंस उनकी आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।